हल्द्वानी विधायक ने ली विकास कार्यों को लेकर यूयूएसडीए के अधिकारियों की बैठक

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को एडीबी वित्त पोषित योजना के तहत काम कर रही कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए कुलदीप सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के नये वार्ड 34, 35, 36, 37, 48, 49 एवं 50 के लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें अधूरे पड़े विकास कार्य, पेयजल एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी, जल निकासी व्यवस्था की दिक्कतें, स्ट्रीट लाइट, सीवर व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। स्थानीय नागरिकों ने दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को विस्तारपूर्वक विधायक एवं अधिकारियों के समक्ष रखा। विधायक श्री सुमित हृदयेश ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह से कहा कि लंबित एवं अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाए तथा प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का संतुलित एवं समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान महेशानंद, शंकर लाल कमाण्डो, ऋशु, जगदीश भारती, खीमानन्द पांडे, लक्ष्मीकान्त, संजू उप्रेती, मन्नू गोस्वामी, बच्ची सिंह बोरा, महेन्द्र सिंह, जीवन गिरी गोस्वामी, एन.बी. गुणवन्त, नवीन पांडेय, विनोद दानी, मुकुल बल्यूटिया, वीर सिंह बिष्ट, राजू पाण्डे, बसन्त बल्लभ जोशी, दीपक जोशी, एल.एस. अधिकारी, नरेन्द्र मठपाल, मोहन पाण्डे, दीप चन्द्र जोशी, विनोद दानी, हेम पाण्डे, मोहित सुयाल, लाल सिंह पवार, संजय जोशी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here