समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल जिला इकाई के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने गुलजारपुर बंकी कालाढूंगी निवासी अर्जुन सिंह को कोटाबाग ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति होने पर दल के संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगड़वाल, पार्टी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, दल के शीर्ष नेता और संरक्षक काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी और इंद्र सिंह मनराल, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट, केंद्रीय मंत्री श्याम सिंह नेगी, एनडी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, जिला महामंत्री उत्तम बिष्ट, केंद्रीय प्रवक्ता अशोक सिंह बोरा, कालाढूंगी विधानसभा प्रभारी एडवोकेट रवि बोरा सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बहुत-बहुत बधाई दी और उम्मीद जताई अर्जुन सिंह के अध्यक्ष बनने से कोटाबाग में संगठन को मजबूती मिलेगी।



