पुलिस ने टैंपो वालों के लिए यह नये नियम बनाए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

 

एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी द्वारा हल्द्वानी शहर में विभिन्न प्रकार की यातायात संबंधी अनियमिताओं, दुर्घटनाओं, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करने हेतु एसपी ट्रैफिक नैनीताल को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सख्त दिशा–निर्देश दिए गए। जिस आदेश के अनुपालन में डॉ.जगदीश चंद्र एसपी ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में आज बुधवार को महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी द्वारा टेंपो एवं ई-रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारियों* के साथ बैठक की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों को टेंपो एवं ई-रिक्शा संचालकों को अपने वाहनों के आगे व पीछे बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में नंबर प्लेट लगाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि यात्रियों के सामान खोने, किसी घटना के घटित होने पर वाहन चालक से तत्काल संपर्क किया जा सके तथा यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनाई जा सके। बैठक के दौरान टेंपो और ई रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रिंस आहूजा, उमेश चंद्र जोशी, देवीदत्त बहुगुणा, शेर सिंह बिष्ट, राजा आहूजा, गिरीश जोशी, सच्चिदानंद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here