पुलिस कर्मियों ने ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा, ट्रांसपोर्टरों में गुस्सा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल पुलिस पर बागेश्वर के ट्रक चालक से मारपीट का आरोप है। इस संबंध में देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि हल्द्वानी से बागेश्वर राशन व सब्जी लेकर जा रहे ट्रक चालक पान सिंह कोरंगा के साथ पुलिस कर्मियों ने मारपीट और धमकी देने की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना न केवल ट्रक चालक के लिए बल्कि पूरे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के लिए एक बड़ा आघात है। ट्रक चालक पान सिंह ने बताया कि वह हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आवश्यक सामग्री लेकर जा रहा था। ज्योलीकोट में थकान के चलते सड़क किनारे एक सुनिश्चित जगह पर ट्रक खड़ा कर सो गया। आरोप है कि इस दौरान गश्त कर रही पुलिस उसे जबरन उठाकर चौकी ले गई, जहां उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही हाथ में स्मैक और चरस पकड़ाकर वीडियोग्राफी करवाई और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। किसी तरह गिड़गिड़ाकर जान बचाई, जिसके बाद पुलिस ने 500 का चालान काट दिया। ज्ञापन भेजने वालों में राकेश जोशी, ललित रौतेला, नवीन मेलकानी, मोहन महतोलिया, भास्कर जोशी, ललित पाठक, आफताब हुसैन, ट्रांसपोर्टर नेता पंडित दया किशन शर्मा, स्वर्णपाल सिंह, व्यापारी नेता जसपाल सिंह कोहली, प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, धर्मेंद्र रौतेला, किशन कोश्यारी रोहित रौतेला ट्रांसपोर्टर नेता उमेश चंद पांडे, विक्रम बिष्ट, गोविंद सिंह मेहरा, वीरेंद्र सिंह, टीटू बिंद्रा, विक्की सेठी, टिंकू भसीन आदि शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here