बरेली की बेटी पूर्वी आर्या ने जीता राष्ट्रीय कला गौरव आर्ट पुरस्कार

समाचार शगुन उत्तराखंड 

बरेली। बरेली की होनहार बिटिया पूर्वी आर्या ने विगत दिवस दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया था। आर्या आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा है विगत दिवस 26 जनवरी को स्कूल निदेशक ने आर्या को सम्मानित किया। मिस पूर्वी आर्या ख्याति प्राप्त चित्रकार राष्ट्रपति पदक विजेता दिवाकर आर्य की सुपुत्री हैं। श्री दिवाकर आर्य भगवा परिषद के मंडलीय अध्यक्ष भी हैं। पूर्वी आर्या के पुरस्कृत होने पर अजय कटियार, संतोष उपाध्याय, डॉ.सुबोध अस्थाना, अश्विनी कमठान, सुनील सक्सेना मिलन, रवि सक्सेना, रक्षपाल सिंह, अवधेश कुमार सिंह, आशीष सक्सेना, गौरव पांडे, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, विमल सक्सेना, विकास सक्सेना नीटू, अंकुर पाठक, दीपक राज, सचिन कंचन, प्रदीप शर्मा महंत, प्रदीप मिश्रा,राहुल शर्मा, गौरव मिश्रा, विपिन कौसर, मोहित शर्मा, अनुभव कुमार, प्रदीप गुप्ता, दीपक सक्सेना ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here