महिला ने काठगोदाम थाने में दर्ज कराया मुकदमा, भतीजे को दी बाइक हो गई चोरी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी में गौलापार किशनपुर निवासी मीना देवी ने काठगोदाम थाना में तहरीर देकर कहा कि उनके नाम खरीदी गई बाइक 22 जनवरी को भतीजा लेकर गया था। उसने बाइक को नरीमन चौराह के पास अपने कमरे के आगे खड़ी की थी। 23 जनवरी की रात एक बजे तक बाइक कमरे के बाहर ही खड़ी रही। लेकिन जब भतीजे ने सुबह आठ बजे उठकर कमरे के बाहर देखा तो बाइक वहां से गायब थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here