खूंखार कुत्ते ने पार्षद के भाई समेत 16 लोगों को काटा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में वार्ड 48 मल्ली बमौरी और वार्ड-पांच पॉलीशीट में आवारा कुत्तों ने 16 लोगों को काट लिया। इनमें पार्षद मुकुल बल्यूटिया के चचेरे भाई विनीत बल्यूटिया समेत वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं। इन सभी लोगों ने बेस अस्पताल और निजी हास्पिटल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए हैं। नितिन बल्यूटिया की‌ नाक पर कुत्ते ने काटा है, उनका मुखानी साईं अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि नितिन की सर्जरी की गई है। वहीं वार्ड-पांच पॉलीशीट में राजीव पंत को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। इधर आवारा कुत्तों के लोगों को काटने की सूचना पर नगर निगम की टीम बुधवार की सुबह और शाम को वार्डाें में गई लेकिन खूंखार कुत्ते नहीं मिले। इस पर टीम बैरंग लौट आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here