26 जनवरी से पहले पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद भर में चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी‌ के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को सतर्क रहते हुए प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक स्थानों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग एवं गश्त के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जा रही है तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है।जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement