हादसा: थार ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अनियंत्रित थार ने बाइक सवारों को कुचल दिया। राजस्थान के जयपुर में हादसा जयंती मार्केट स्थित चौराहे के पास शनिवार दोपहर को हुआ। करीब 12:45 बजे बाइक सवार फैजान (27) और कुलसुम (19) जयंती मार्केट से चौराहा की ओर जा रही थी. ओवर स्पीड थार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर कुलसुम को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर थार छोड़कर भाग गया। थार के नीचे फंसे युवक को लोगों ने  बाहर निकाला। जालूपुरा थाना पुलिस और एक्सीडेंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया‌। घायल कुलसुम को भर्ती किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement