हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर की इनोवा को मारी टक्कर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में मुखानी नहर कवरिंग रोड पर निरीक्षण को पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की इनोवा को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने शराब के नशे में धुत चालक को हिरासत में ले लिया।  टक्कर के दौरान कमिश्नर वाहन में ही बैठे थे। कमिश्नर मंगलवार की दोपहर बीते दिन सड़क हादसे में मारे गये मासूम की मौत के बाद‌ सड़क का जायजा लेने आए थे।