लिटिल फ्लावर स्कूल के वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव में गांधी सदन ने बाजी मारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल का वार्षिक क्रीडा महोत्सव शिव गौरी बैंकट हॉल में शनिवार 27 दिसंबर को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, सिंधिया स्कूल के प्रबंधक प्रवीण रौतेला, विजयपाल ने दीप प्रज्वलन और गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मंच संचालन व्यापार मंडल जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात नन्हे – मुन्ने बच्चों द्वारा वेलकम डांस, योगा प्रदर्शन, एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल दिवस के अवसर पर बैलेंस रेस,सुई धागा,बोरा रेस, बैलून रेस विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार -गांधी सदन, द्वितीय पुरस्कार- टैगोर सदन, तृतीय पुरस्कार – नेहरू सदन, चतुर्थ पुरस्कार – शास्त्री सदन ने प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्या शांति जीना द्वारा सभी का आभार प्रदान किया गया एवं विद्यार्थियों को इसी प्रकार रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here