एसएसपी ने कोतवाली की मैस में किया भोजन, गुणवत्ता भी जांचीं, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित पुलिस मैस (भोजनालय) में जवानों के साथ भोजन करने पहुंचे। उन्होंने मैस में जवानों के साथ बैठकर भोजन किया। मैस में बनाए जा रहे भोजन मेनू की जानकारी ली। मैस में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्रियों को परखा और भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। पुलिस मैस में भोजन व्यवस्था अच्छी पाई और मैस प्रभारी को इन व्यवस्थाओं को और बेहतर करने को कहा। मैस प्रभारी को पुलिस के जवानों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त भोजन बनाने तथा एक विशेष मेनू तैयार करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि भोजनालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और जवानों को समय पर शुद्ध भोजन मिले। मैस परिसर की संरचना में सुधार लाने और मॉडर्नाइज करने के प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement