ब्रेकिंग न्यूज: जिला पंचायत अध्यक्ष दरम्वाल उद्योगपति की पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में लैंड फ्रॉड जांच कमेटी के निर्देश के बाद हल्द्वानी गौलापार के देवला तल्ला पजाया में करीब 53 बीघा जमीन के विनियमितिकरण में धोखाधड़ी के मामले में वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र हरेंद्र कुंजवाल, प्रमुख व्यवसायी की पत्नी मीनाक्षी अग्रवाल, अरविन्द सिंह मेहरा, अजय कुमार गुप्ता, चेतन गुप्ता, अनीता गुप्ता के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गौलापार निवासी आईटीआई एक्टिविस्ट रविशंकर जोशी की तहरीर पर यह मुकदमा लिखा गया है। वर्ष 2016 के इस मामले में तत्कालीन डीएम धीराज गर्बयाल ने जांच के निर्देश देते हुए जमीन कब्जे में लेने को कहा था। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की सांठगांठ भी उजागर हो रही है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement