शिक्षकों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी, कौशलम प्रशिक्षण रद्द कराने को ब्लाक शिक्षाधिकारी कार्यालय धमके शिक्षक

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया रोके जाने,सभी स्तरों की पदोन्नति सूची निर्गत किए जाने,स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरु किए जाने को लेकर शिक्षकों का शिक्षण बहिष्कार आज तीसरे दिन भी जारी रहा।आंदोलन के कारण रामनगर ब्लाक के सभी सरकारी हाइस्कूल,इंटर कालेजों में पढ़ाई ठप्प हो गई है। शिक्षक संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी ने सभी प्रशिक्षण, बीएल ओ कार्य, खेलकूद प्रतियोगिताएं आदि में भी भागीदारी न करने का आदेश पिछले दिनों जारी कर दिया है आज शिक्षक संगठन की ब्लाक कार्यकारिणी को जैसे ही जानकारी मिली कि कल 21 अगस्त से रामनगर ब्लाक का कौशलम प्रशिक्षण शुरू कराने की योजना है। इस पर शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल, ब्लाक मंत्री अनिल कड़ाकोटी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गया। शिक्षक प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि तय प्रशिक्षण को किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद के अन्यत्र होने के कारण इस बाबत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश रावत को ज्ञापन सौंप खंड शिक्षा अधिकारी से टेलीफोन से बात कर संगठन की स्थिति को स्पष्ट किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि शिक्षक और संगठन हित में निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल, ब्लाक मंत्री अनिल कड़ाकोटी, पूर्व उपाध्यक्ष बालकृष्ण चंद, जया बाफिला
ललित करगेती, कमल जोशी, नरेंद्र पटवाल ,आशीष भारती, मौ.मुस्तकीम, प्रकाश पपनोई, रविंद्र धामी, दीप पांडे मौजूद रहे।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement