यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख व बीडीसी प्रत्याशी पति की साड़ी से भरी स्कार्पियो पकड़ी, आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख व बीडीसी प्रत्याशी के पति की साड़ियों से भरी स्कार्पियो कार पुलिस ने पकड़ ली। इस मामले में आचार संहिता उल्लंघन पर  बीडीसी प्रत्याशी पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रुद्रपुर के डीडी चौक पर बीती मंगलवार 23 जुलाई की दोपहर यातायात पुलिस कर्मियों ने सफेद रंग की स्कार्पियो कार खड़ी देखी थी। कार में साड़ियां भरी हुई थी और पिछले शीशे में ​शिमला पिस्तौर से बीडीसी प्रत्याशी और निवर्तमान ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा का पोस्टर लगा था। पुलिस ने चालक प्रदीप कुमार से पूछताछ की थी। उसने बताया था कि वह विपिन जल्होत्रा की कार का चालक है। वह प्रत्याशी ममता के पति विपिन जल्होत्रा के कहने पर बाजार से साड़ी खरीदकर वोटरों को बांटने ले जा रहा था। पुलिस ने कार से 262 रंगीन साड़ियां, 67 प्रचार सामग्री जब्त की। पुलिस ने जांच के बाद इसे आचार संहिता का उल्लंघन और लोकसेवक के आदेशों की अवहेलना माना है। पकड़ी गई साड़ियों की रिपोर्ट राज्य कर विभाग को भी भेजी गई है। पुलिस ने विपिन जल्होत्रा और प्रदीप कुमार के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement