इस चर्चित यूट्यूबर ने जल संस्थान के जेई को धमकाया, अभद्रता से भड़के इंजीनियर एसडीएम व पुलिस के पास पहुंचे

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

इस चर्चित यूट्यूबर ने जल संस्थान के जेई को धमकाया, अभद्रता से भड़के इंजीनियर एसडीएम व पुलिस के पास पहुंचे
कालाढूंगी में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते इंजीनियर।

नैनीताल जिले के कोटाबाग में कार्यरत जल संस्थान के इंजीनियर से एक चर्चित यूट्यूबर बिरजू मयाल ने अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने सोमवार को कालाढूंगी के एसडीएम व थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपा। उत्तराखंड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ से जुड़े इंजीनियरों ने आज सोमवार 21 जुलाई को एसडीएम व थानाध्यक्ष को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि बीती 15 जुलाई को जल जीवन मिशन के तहत दोहनिया पेयजल योजना का कार्य चल रहा था। आरोप है कि एक यूट्यूबर ने श्रमिकों को धमकाते हुए काम रुकवा दिया। इस पर मौके पर मौजूद ठेेकेदार ने अपर सहायक अभियंता धीरज सिंह से यूट्यूबर की फोन पर बात कराई तो वह अभद्रता करते हुए धमकाने लगा। इसके बाद फोन पर हुई वार्ता को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इससे विभाग व अभियंता की छवि धूमिल हुई है। संघ से जुड़े अभियंताओं ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम से मिलने वालों में सहायक अभियंता हरीश पंत व प्रमोद पांडे, अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय, जेई अशोक नौटियाल, खगेंद्र जोशी, विजय नैनवाल आदि शामिल रहे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement