कुमाऊं में यहां जिला पंचायत सदस्य की महिला प्रत्याशी को लड्डुओं से तोला

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

Advertisement

ऊधमसिंहनगर जिले में जिला पंचायत चुनाव में खानपुर पूर्व क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद की निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा हाल्दार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में चुनाव प्रचार के दौरान लम्बाखेड़ा और जाफरपुर के ग्रामीणों ने लड्डुओं से तोलकर अपना समर्थन दिया और उन्हें जीत के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सुषमा हाल्दार और उनका परिवार वर्षों से ईमानदारी और सेवा भाव का प्रतीक रहा है। जनता का भरपूर समर्थन इस बात का संकेत है कि इस बार क्षेत्र में परिवर्तन तय है। उन्होंने ग्रामीणों से सुषमा हाल्दार के समर्थन में भारी मतदान की अपील करते हुए कहा कि उनकी जीत से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता मतदान के बाद क्षेत्र में दोबारा दिखाई नहीं देते। ग्रामीणों को किसी के बहकावे में न आने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जो हमेशा आपके साथ खड़ा रहा है, उसी को आपका प्रतिनिधि बनना चाहिए। निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा हाल्दार ने ग्रामीणों द्वारा मिले स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर प्राप्त होता है, तो वह क्षेत्र के हर गांव, हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के कार्य करेंगी और विकास की कोई कमी नहीं रहने देंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। इस अवसर पर सुखदेव हाल्दार, अंकित बठला, ओमपाल चौधरी, ललित बिष्ट, चौधरी लाल बाधवा, गुलशन बत्रा, सुमित बत्रा, अनिल शर्मा, रामकुमार गुप्ता, संजय ठुकराल, आकाश बठला, भोला हाल्दार, गगन ग्रोवर, भक्तो दास, मुनव्वर खान, महमूद मियां सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व समर्थक उपस्थित रहे।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement