भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

समाचार शगुन उत्तराखंड 

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड में दिनांक 20 एवं 21 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिनांक 22 जुलाई को राज्य के देहरादून एवं उत्तरकाशी जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 21 जुलाई सोमवार को नैनीताल, देहरादून और पौड़ी में जिला प्रशासन ने कक्षा से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement