सांप ने डंसा, अस्पताल में कराया भर्ती

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दिव्यांग अधेड़ को सांप ने डस दिया। दिव्यांग को बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। नैनीताल जिले में कालाढूंगी के वार्ड एक कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय कुंवर पाल बीती शुक्रवार रात हर रोज की तरह अपनी झोपडी में सोया हुआ था। इस दौरान रात करीब एक बजे झोपडी के अंदर बिस्तर में ही जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। परिजनों को बताने पर अस्पताल पहुंचाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here