कालू सिद्ध मंदिर का नया भवन तैयार, मुख्यमंत्री धामी प्राण-प्रतिष्ठा में हुए शामिल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत ऐतिहासिक कालू सिद्ध मंदिर का स्थान परिवर्तन किया गया है। नवीन स्थल पर मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात आज शनिवार 7 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।