हल्द्वानी के इस वार्ड में मेधावी को किया सम्मानित

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नगर निगम हल्द्वानी के शांतिनगर कॉलोनी वार्ड संख्या 5 में उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलगाम परिषद के द्वारा निवासियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड वितरण किये गए। सांथ ही उत्तराखंड बोर्ड से 80.20 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण नलिन बिष्ट को सम्मानित किया गया।
समस्त निवासियों ने दायित्वधारी शंकर कोरंगा को माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नरेंद्र सिंह ने किया। शंकर कोरंगा द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित मे लिये गए निर्णय, लागू योजनाओं एवं देश हित प्रधानमंत्री द्वारा लागू विभिन्न योजनाओ,अपने विभाग के कार्यों के बारे मे विस्तार से बताया। नरेंद्र सिंह द्वारा कॉलोनी की मुख्य समस्याओं जैसे बिजली के दो पोल एवं तीन लाईट बढ़ाने, पानी की नई मोटी पाइप लाईन बिछाने, अराजक तत्वों, चोरों एवं नशेड़ियों एवं बंदरों के आतंक से निजात दिलाने, कॉलोनी की आरंभ एवं अन्त मे कैमरा लगाने हेतु रुबरु करवाया गया। वहां पर भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम अधिकारी, भाजपा बूथ अध्यक्ष, रुपा बिष्ट,समिति अध्यक्ष माधवी बेलवाल, सचिव गंगा बिष्ट, जगदीश सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement