पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले दो भाईयों समेत छह गिरफ्तार

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर में दुकान के कब्जे को लेकर हुए विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड का एसएसपी ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पांच अभियुक्त अवधेश, दिनेश, हेमंत, चरन जीत, हरीश सलूजा सगे भाई है। इसके अलावा गिरफ्तार विशाल आनंद ने जेसीबी, मजदूर मुहैया कराए थे। बताया कि हरदीप निवासी बिलासपुर यूपी सहित तीन अभियुक्तों को चिन्हित किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। हरदीप ही बिलासपुर से लड़कों को लेकर आया था। मुख्य अभियुक्त अवधेश के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की गई है। उसने ही गोली चलाई थी।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement