राजकीय इंटर कॉलेज करनपुर के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने जानीं पक्षियों की बोली, भाषा और खानपान

समाचार शगुन उत्तराखंड 

प्रसिद्द बर्ड वाचर सुरेश सिंह रावत, जीवन सिंह अधिकारी एवं गौरव धोत्रे महाराष्ट्र मुंबई के बर्ड वाचर के निर्देशन में रा इ का करनपुर रामनगर के छात्र छात्राओं ने ढेला क्षेत्र में भ्रमण कर विभिन्न प्रकार की पक्षियों के बारे में जानकारी ली।। विद्यालय के शिक्षक जीतपाल सिंह, एवं प्रियंका प्रसाद के संरक्षण में इन छात्र छात्राओं ने जंगल भ्रमण कर, विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र तिवारी का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में जी आई सी ढेला के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार जोशी जी एवम् रचनात्मक शिक्षक मंडल के संयोजक नवेंदु मठपाल का विशेष सहयोग रहा। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विद्यालय के सेवानिवृत प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह नेगी ने समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र छात्राओं को विद्यालय से बाहर जाकर समाज, क्षेत्र, पशु पक्षियों को जानने का अवसर मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।

Advertisement

राजकीय इंटर कॉलेज करनपुर के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने जानीं पक्षियों की बोली, भाषा और खानपान

अंत में कार्यक्रम अधिकारी जीतपाल सिंह कठैत ने सभी आभार एवम् प्रेरणादायी जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement