नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने जीता पहला पदक, बागेश्वर की ज्योति का शानदार प्रदर्शन

समाचार शगुन उत्तराखंड 

राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को उत्तराखंड का खाता खुल गया। मार्शल आर्ट वुशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में राज्य की ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य को पहला पदक मिलने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है। राज्य को पहला पदक दिलाने वाली ज्योति बागेश्वर जिले की है। वह अपने गृह जनपद में ही पुलिस में तैनात हैं। प्रतियोगिता में मणिपुर, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, बिहार, गोवा और उत्तराखंड की टीम प्रतिभाग कर रही हैं।

नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने जीता पहला पदक, बागेश्वर की ज्योति का शानदार प्रदर्शन