मतदान कार्मिकों को दो दिन भोजन उपलब्ध कराएंगी भोजनमाताएं

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के नगर निकाय मतदान केंद्रों के कर्मचारियों को भोजन माताएं भोजन उपलब्ध कराएंगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम हल्द्वानी, पालिका रामनगर, भवाली, नैनीताल, नगर पंचायत भीमताल, लालकुआं आदि क्षेत्रों में पड़ने वाले मतदान स्थलों में भोजन माताएं 22 व 23 जनवरी को मतदान ड्यूटी वाले कार्मिकों को भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराएंगी।