रोटी में थूकने वाले गिरफ्तार, देखें कौन है आरोपी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बागेश्वर के उतरायणी मेले में शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बीती शुक्रवार की रात को सोशल मीडिया पर एक दुकान में थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दुकान में रोटी बना रहा युवक तंदूर में रोटियां डालने से पहले उन पर थूकते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के सामने आते ही प्रशासन सतर्क हो गया। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुकान के मालिक और वहां काम कर रहे कुछ लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। आरोपियों से पूछताछ के बाद दो लोगों के ​खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में आमिर (30) निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और फिरासत (25) निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के ​खिलाफ 196(1)/274/299 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement