रोडवेज के इस अधिकारी पर अभद्रता का आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, तबादला न किया तो करेंगे आंदोलन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पर चालक परिचालक के साथ अभद्रता व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में डिपो एआरएम को ज्ञापन सौंप स्पष्ट किया है कि यदि चार दिसंबर तक वरिष्ठ केंद्र प्रभारी का तबादला न‌ किया गया तो  अगले दिन से रोडवेज कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर जाने को विवश होंगे।