अडानी के स्मार्ट मीटर पर उठाए सवाल, दो हजार करोड़ का मांगा हिसाब

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राज्य आंदोलनकारी व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित जोशी ने 18 नवंबर सोमवार को हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए शहर के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के तहत दिए गए दो हजार करोड रुपए का प्रशासन व सरकार से हिसाब मांगा। ललित जोशी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन के पास सड़क बना चुके ठेकेदारों को देने के लिए 36 करोड रुपए नहीं है, तो कहां से दो हजार करोड रुपए का विकास इस शहर में होगा। उन्होंने  निवर्तमान मेयर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार और उसके नुमाइंदों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कैसे हल्द्वानी शहर का विकास होगा? वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कवायद का विरोध करते हुए ललित जोशी व ऊर्जा निगम से रिटायर कर्मचारी नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी दीप पाठक ने प्रेस वार्ता करते हुए अडानी ग्रुप को दिए जाने वाले 1300 करोड़ के स्मार्ट मीटर के बारे में बताया कि आखिर यह 1300 करोड़ किसकी जेब से जाएंगे? इसके अलावा उन्होंने पूछा की आखिर किस अधिकार से यूपीसीएल की परिसंपत्तियों को अडानी ग्रुप को दिया जा रहा है। आखिर अडानी के साथ मीटर बदलने के MOU को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement