नगर निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने ली बैठक

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को नैनीताल कार्यालय सभागार में आगामी नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्वाचन की गाइड लाइन के तहत टीम के साथ तैयारी शुरु करने के निर्देश दिये। जिससे निर्वाचन के दौरान कार्मिकों किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी को निर्वाचन की जानकारी और प्रशिक्षण संबंधी तैयारी करने को कहा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को संवेदनशील इलाकों-मतगणना स्थलों, बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही आरटीओ को चुनाव के समय वाहनों की व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बूथों, मतगणना स्थलों में बेरिकेट की व्यवस्था करने को कहा।जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को निर्वाचन से पहले दिव्यांग जनों की मतदाता सूची तैयार – चिन्हिकरण करने और व्हीलचेयर आदि व्यवस्था कराने को कहा। उन्होंने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान कार्मिकों खान पान की व्यवस्था के लिए अभी से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा। उन्होंने सभी बूथों में बिजली-पानी की बेहतर व्यवस्था और पिंक बूथ लगाने की बात कही। साथ ही उन्होंने नोडल अधिकारियों और एसडीएम को नए मतदाताओं की सूची का गहन परीक्षण करने और फर्जी पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत हेतु हेल्प लाइन नंबरों में शिकायत या अन्य जानकारी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करना सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, नगर आय़ुक्त हल्द्वानी विशाल मिश्रा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, एसडीएम धारी केएन गोस्वामी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement