नैनीताल जिले में दरोगा ने युवक को थाने में बुलाकर बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

Advertisement

नैनीताल जिले में भीमताल ब्लॉक के खनस्यूं थाने के दरोगा ने स्थानीय युवक को थाने में निर्ममता से पीटने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने एसएसपी को ज्ञापन भेज कर आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मनमोहन शर्मा ने बताया कि वह बीते शुक्रवार को खनस्यूं बाजार गया था। वहां बिना सत्यापन के घूम रहे फेरी वाले से सत्यापन और आधार कार्ड मांगा, लेकिन फेरी वाले ने नहीं दिखाया। इस पर उन्होंने इसकी सूचना खनस्यूं थाना पुलिस को दी। वहां तैनात दरोगा सादिक हुसैन ने  थाने में बुलाकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इससे हाथों और पैरों में गंभीर चोट के निशान हैं। इधर थानाध्यक्ष रोहताश सागर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर ग्रामीणों ने दरोगा शादिक व विनोद यादव को बर्खास्त करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार आज‌ शनिवार को एसएसपी ने आरोपी दरोगा सादिक को लाइन हाजिर कर दिया है।

नैनीताल जिले में दरोगा ने युवक को थाने में बुलाकर बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो
एसएसपी को भेजा शिकायती पत्र।

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement