हल्द्वानी: डीएम ने गौला पुल व अंतराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हो रहे भूकटाव को लेकर अफसरों को दिए यह निर्देश

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज शनिवार की देर सांय कैंप कार्यालय में आपदा से प्रभावित परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण की कार्ययोजना हेतु स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व रेलवे विभाग व वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गौला पुल की सुरक्षा के लिए पानी का स्तर कम होते ही तत्काल नदी में पानी के चैनेलाइजेशन के लिए जेसीबी पोकलैंड लगाने के निर्देश दिए। पानी कम होने पर मशीन उपकरण आदि स्थल तक पहुंचाने में समय न लगे इसके लिए कल सुबह तक सारी मशीनरी कार्यस्थल पर पहुंचने हेतु भी निर्देशित किया । साथ ही स्टेडियम के पास हो रहे कटाव पर सिंचाई विभाग को जल्द स्टेडियम के लिए सुरक्षात्मक कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को रेलवे फाटक से पुल तक सड़क के सुरक्षात्मक कार्य की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी वंदना ने निर्देश दिए कि गौला पुल के बहे पुस्ते को ठीक करने के लिए सर्वप्रथम पानी के डायवर्सन के लिए रविवार तक यदि पानी का बहाव कम होता है तो NHAI और लोक निर्माण विभाग नदी में जेसीबी और पोकलैंड के माध्यम से डायवर्सन कार्य शुरू करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से नदी का जलस्तर कम होते ही गौला पुल के लिए एप्रोच रोड के रीस्टोरेशन वर्क को शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेलवे फाटक से गौला पुल तक नदी के चपेट में आ रही सड़क के सुरक्षात्मक उपाय शुरू करने और तकनीकी सर्वे कर स्थाई समाधान के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। वही रेलवे विभाग के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन की तरफ डायवर्सन के कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुरक्षात्मक कार्य में उपयोग में ले जाने वाले उप खनिज की उपलब्धता के लिए वन विभाग वन निगम और खान विभाग से संयुक्त रूप से सर्वे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने लाल कुआं क्षेत्र में रेलवे लाइन के आसपास अतिक्रमण को हटाए जाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा लालकुआं में बन रहे अंडरपास को लेकर रेलवे को संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खनन सत्र से पूर्व गौला और नंधौर नदी में उपखनिज ढूलान के रास्तों के नुकसान का सर्वे कर आकलन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए किया जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाकर उन्हें तत्काल स्थाई समाधान हेतु सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। वही सिंचाई और वन विभाग को नंधौर और देवखडी नाले का तात्कालिक पुनर्निर्माण कार्यों का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement