भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल जिले में कल 13 सितंबर को भी स्कूलों की छुट्टी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भारी बारिश की चेतावनी के बाद कल 13 सितंबर शुक्रवार को भी  नैनीताल जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। इस संबंध में आज गुरुवार को जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन छात्र-छात्राओं कै आनलाइन पढ़ाई कराएंगे।