उत्तराखंड में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा निरस्त कराने की मांग को लेकर हजारों शिक्षक 2 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे, राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय

समाचार शगुन उत्तराखंड 

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने और प्रधानाचार्य के पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस क्रम में 2 सितंबर सोमवार को प्रदेशभर के हजारों राजकीय शिक्षक चॉक डाउन हड़ताल पर रहेंगे। इस बाबत आज शनिवार को राजकीय इंटर कालेज ढेला में राजकीय शिक्षक संघ की एक आपात बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और सरकार की हठधर्मिता के कारण शिक्षक संघ को मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा।2 सितंबर को पूरे प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में चौक डाउन होगा, शिक्षण कार्य नही होगा। उसके पश्चात
5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे।
6 सितंबर को जिला मुख्यालय में सभी शिक्षक अपने व्यक्तिगत अवकाश (cl) लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
9 सितंबर 2024 को प्रांतीय और मंडल कार्यकारिणी देहरादून निदेशालय में धरना प्रदर्शन करेगी।
10 सितंबर से देहरादून निदेशालय में क्रमिक अनशन जनपदवार आयोजित किया जाएगा ।जो 13 सितम्बर तक चलेगा।
14 सितंबर 2024 से देहरादून मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जायेगा। बैठक में सीपी खाती, संत सिंह, नफीस अहमद, हरीश कुमार, महेंद्र आर्य, दिनेश निखूरपा, प्रदीप शर्मा, संजीव कुमार, बालकृष्ण चंद, सुभाष गोला, शैलेंद्र भट्ट, सविता रावत, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement