फड़-ठेले वालों के उत्पीड़न के खिलाफ हल्द्वानी विधायक से मिले

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में डिग्री कॉलेज व ठंडी सड़क में ठेला लगाने वालों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग को लेकर युवा नेता हेमंत साहू के अगुवाई में तमाम ठेले व फड़ व्यापारियों ने आज गुरुवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की। इस मौके पर विधायक सुमित ह्रदयेश ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से फोन वार्ता कर उत्पीड़न रोकने व फड़ व ठेला व्यापारियों की समस्यायों से अवगत कराया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि फड़ व ठेला कारोबारियों की हर संभव मदद की जाएगी। युवा नेता हेमन्त साहू का कहना है कि ठेला फड़ वालों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। गरीबों को जब तक न्याय नही मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। विधायक से मिलने वालों में भूप्पी सिंह, संपत कुमार, दिलीप कश्यप, कैलाश, चंद्रनाथ, लेखराज कश्यप, गोविन्द जोशी, दुर्गा प्रसाद कश्यप, देवेंद्र जलाल आदि शामिल थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement