हल्द्वानी विधायक के गैरसैंण विधानसभा में छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला उठाने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को‌ किया गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र के साथ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीती 9 अगस्त को छात्र देव‌ पुत्र एमपी साह के वाहन से कुछ लोगों को टक्कर लग गई थी। इस पर कुछ युवकों ने छात्र के साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी भी तोड़ी और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया, इसके बाद छात्र ने दमुवाढूंगा स्थित घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में रेहान, अरफराज, नसीम, कृष्णा और तनिष्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पिछले दिनों गैरसैंण विधानसभा सत्र में भी इस मामले में सवाल उठाकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। ऐसे में भारी दबाव के चलते पुलिस ने आज सोमवार को आरोपी रेहान को यूपी के रामपुर से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने का दावा किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement