उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन को पुरानी पेंशन बहाली से कम कुछ भी मंजूर नहीं

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन को पुरानी पेंशन बहाली से कम कुछ भी मंजूर नहीं
राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद मंत्री डिकर सिंह पडियार

गौरतलब है कि अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी सरकारी कर्मचारी व शिक्षकों के लिए सरकार द्वारा नई पेंशन योजना (NPS) प्रारंभ की गई थी। इसका कर्मचारी संगठनों एवं शिक्षकों द्वारा लगातार विरोध किया जाता रहा है। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा नई पेंशन योजना के स्थान पर यूपीएस यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिसका उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल पुरजोर विरोध करता है तथा सरकार से मांग करता है कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन योजना (OPS) को शिक्षकों एवं कर्मचारी हेतु बहाल किया जाए। शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली से कम में किसी भी तरह का कोई समझौता स्वीकार नहीं करेंगे तथा नई यूपीएस योजना को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे। लंबे समय से शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलन करते आ रहे हैं। इसके तहत विकासखंड से लेकर देश में दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में विशाल रैली तक कर चुके हैं। उत्तराखंड सरकार तथा भारत सरकार से मांग कर चुके हैं कि शीघ्र ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन बहाल की जाए। पुनः सरकार से मांग है कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाए ताकि शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो और शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने चेताया है कि अगर सरकार शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन उग्र आंदोलन एवं सड़कों पर उतारने हेतु बाध्य होगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व सरकार का होगा।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement