हल्द्वानी के लिटिल फ्लावर स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी किया डांडिया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में‌ आज शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों एवं चुनरियों से सजाकर वृंदावन का आभास कराया गया।

Advertisement

हल्द्वानी के लिटिल फ्लावर स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी किया डांडिया
लिटिल फ्लावर स्कूल में श्री कृष्ण व राधा का रूप धरे बच्चे

अति सुंदर झूले पर अति सुंदर राधा, कृष्ण झूले। समस्त बालक, कृष्ण एवं सखा के सुंदर परिधान में एवं समस्त बालिकाएं राधा एवं सखियों के परिधानों में सुसज्जित थीं। कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक के नाटक एवं महाभारत में द्रौपदी चीर हरण की नृत्य नाटिका का सुंदर प्रदर्शन किया गया। नन्हें राधा कृष्ण के रूप में नन्हें मुन्ने बच्चों ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत में मटकी फोड़ कर अपनी सुंदर कलाकारी का प्रदर्शन भी बच्चों ने किया। अध्यापक व अध्यापिकाएं लहंगा शेरवानी में बृजवासी बने हुए थे। उन्होंने भी डांडिया नृत्य के सुंदर प्रस्तुति दी। अंत में इस सुंदर कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए प्रधानाचार्या शांति जीना ने सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं बच्चों को हार्दिक धन्यवाद दिया। साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी की बधाइयां दी। इस मौके पर पुनर्नवा समिति की कल्पना रावत आदि उपस्थित थे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement