रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कुमाऊं भर की शाखाओं में 27 अगस्त से होंगे चुनाव

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय प्रबंध समिति की बैठक में कुमाऊं भर की शाखाओं के चुनाव की तिथि तय की गई। क्षेत्रीय मंत्री श्याम सिंह शाही ने बताया कि 27 अगस्त को हल्द्वानी, काशीपुर, भवाली, रामनगर, अल्मोड़ा में चुनाव कराए जाएंगे। 30 अगस्त तक सभी शाखाओं के चुनाव करा लिए जाएंगे।