हल्द्वानी: देवखड़ी नाले से 400 घरों में घुसा मलवा, डीएम ने टीम के साथ किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा, पीड़ितों को बांटे चेक, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/WvwY8llvX_k?si=OJrjLooDzC8mnNXj

Advertisement

नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज मंगलवार को हल्द्वानी के गायत्री नगर शिवालिक विहार में देवखडी नाले से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए कहा कि क्षेत्र के लगभग 300 से 400 लोगों के घरों में मलवा आने के कारण नुकसान हुआ है। उन्हें हर सम्भव मदद दी जायेगी। राजस्व विभाग ने सायं चार बजे तक सौ लोगों को अहेतुक राशि दे दी है। सर्वे जारी है अन्य लोगो को भी आज रात तक राहत राशि दे दी जाएगी। जिलाधिकारी ने अनेकों घरों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की और कहा कि जिन लोगों के घरों का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता राशि मौके पर दी जा रही है।

हल्द्वानी: देवखड़ी नाले से 400 घरों में घुसा मलवा, डीएम ने टीम के साथ किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा, पीड़ितों को बांटे चेक, देखें वीडियो
प्रभावित क्षेत्र का दौरा करतीं डीएम, साथ में मेयर

उन्होंने कहा कि नगर निगम के कार्मिकों द्वारा लोगो के घरों और सड़कों से मलवा आदि निकालने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने आम पानी नाले, बरेला आम नाले के कैचमेंट से लेकर आबादी तक दीर्घकालीन सुरक्षा कार्य का प्रस्ताव एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सिंचाई, वन विभाग, और UUSDA की तकनीकी टीम नाले के स्थाई ट्रीटमेंट के लिए चल रहे सर्वे को एक सप्ताह में पूर्ण करेगी। गायत्री नगर की आन्तरिक कालोनियों में छोटे नाले और गूल पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी को नालों पर अतिक्रमण का सर्वे करने के निर्देश दिये ताकि नाले के प्रवाह को सुचारू रूप से संचालित कर पानी के रूकावट को दूर किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा आमपानी, बरेला आम और देवखडी नाले के मुहाने पर तीन नालों (आमपाली, दुरगडी एवं बरेलाआम) नाले जो देवखडी नाले में मिलते हैं उसका  स्थलीय निरीक्षण भी किया। वर्तमान में वन विभाग द्वारा तात्कालिक कार्य किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने वन महकमे के अधिकारी को तत्काल एक अतिरिक्त पोकलैंड लगाने के निर्देश दिये और दीवार बनाने के तात्कालिक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने देवखडी नाले के स्थायी समाधान हेतु यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह से इस्टीमेट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि नाले के स्थायी समाधान हेतु कार्य प्रारम्भ हो सके। उन्होंने कहा कि बुधवार को तकनीकी टीम के साथ ही सिंचाई, वन एवं एडीबी संयुक्त सर्वे कर स्थायी समाधान हो सके। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने कहा तकनीकी टीम द्वारा देवखडी नाले के जंगल के अन्दर जाकर सर्वे भी किया जायेगा तथा नाले के ऊपर चैकडैम के साथ साथ नाले को चैनलाईज किया जायेगा जिससे नाले के प्रवाह को सुरक्षित निकास दिया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, मिश्रा, रेंजर ख्याली राम, तहसीलदार सचिन कुमार सिंचाई,नगर निगम के साथ ही निवर्तमान मेयर जोगेन्द्रर पाल सिंह रौतला व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement