हल्द्वानी में टैंट, कैटर्स व बैंकट हाल कारोबारियों ने विवाह समारोह के नियम बदले, रात 12 बजे बाद नहीं परोसेंगे खाना, भुगतान भी हाथों-हाथ लेंगे

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

विवाह समारोह संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक नवीन पांडे सन्नू  के नेतृत्व में आज सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान टैंट एसोसिएशन, बैंकट एसोसिएशन, कैटर्स एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विवाह समारोह में रात्रि 12 बजे बाद खाना परोसने एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। व्यापारियों ने बताया कि विवाह समारोह में हलवाई, वेटर, कर्मचारी सुबह 6 बजे से कार्य करता है और रात तक लगा रहता है लेकिन रात 12 बजे के बाद ऐसे कर्मचारी भी काम करने में आनाकानी करता है। अगले दिन के विवाह हेतु उन्ही कर्मचारियों से कार्य करवाना होता है, जिससे पूरा सिस्टम खराब हो जाता है। साथ ही पैमेंट के संदर्भ में भी निर्णय लिया गया है कि रात्रि में कार्य चैक करने के उपरांत पूर्ण पैमेंट रात्रि में ही करनी होगी, क्योंकि कुछ व्यापारियों से शिकायत आयी है कि पार्टी द्वारा कार्य होने के बाद व्यापारी को पैमेंट करने में आनाकानी की जाती है या किसी भी कमी को दर्शाकर पैमेंट काटने पर आमाद होते हैं, जिस पर व्यापारियों को विभिन्न तरह की दिक्कतें आती है या व्यापारी को नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापारी किसी ग्राहक से लड़ नहीं सकता, क्योंकि उसे आगे भी कार्य करना होता है, इन सब विवादों से बचने हेतु यह निर्णय लिया गया है। विवाह समारोह संघर्ष समिति के संयोजक नवीन पांडे सन्नू, टैंट एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष हर्षवर्द्धन पांडे, चेयरमैन प्रकाश भट्ट, कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपेन्द्र नागर, सोनू कश्यप, बैंकट हाल एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज पांडे ने समर्थन करते हुए ध्वनिमत से प्रस्ताव पास किया।बैठक में महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, चंदन साह, सोनू केसरवानी, नवीन बोहरा, विमल तौलिया, चंदन मेहता, जगदीश जोशी, नंदू कर्नाटक समेत तमाम टैंट व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement