नैनीताल जिले में मधुमक्खियों के काटने से ग्रामीण की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में बीते रविवार को खेतों में काम कर रहे किसान पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। हमले में घायल भीम सिंह रावत को देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान भीम सिंह रावत ने दम तोड़ दिया। भीम सिंह के परिवार में पत्नी, चार बेटिया और एक बेटा है। जानकारी के अनुसार ग्राम चोपड़ा निवासी भीम सिंह रावत (55) पुत्र धन सिंह रावत बीते रविवार को अपने खेतों में कृषि कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान जंगली मधुमक्खियां ने उस पर हमला कर दिया, हमले में मधुमक्खियों ने भीम सिंह को बुरी तरीके से काट लिया।
जानकारी के बाद परिजन और ग्रामीण भीम को इलाज के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे। जहा गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान देर रात भीम सिंह रावत ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मचा गया। आज सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here