हल्द्वानी में यहां भाई ने बहन की सास को चाकू से हमला कर लहूलुहान किया, आरोपी फरार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में पारिवारिक कलह के चलते भाई ने बहन की सास पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहुलूहान महिला सड़क पर गिर गईं। पुलिस ने घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते भाई ने बहन की सास पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।‌ टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि जीतपुर नेगी निवासी गंगा देवी (55) पत्नी श्याम सिंह यहां अपने पति, बेटे और बहू के साथ रहती हैं। सभी मजदूरी करते हैं। इनके घर के पास में शीशगढ़ निवासी अर्जुन भी किराये पर अपनी पत्नी के साथ रहता है। अर्जुन गंगा देवी की बहू शीला का भाई है। अर्जुन का उसकी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। उधर गंगा देवी बार-बार अर्जुन को अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी। गंगा देवी अर्जुन की शादी दूसरी जगह कराना चाहती थी। इसी कारण आपस में रोज विवाद होता था। उधर अर्जुन पत्नी को तलाक नहीं देना चाहता था। आज रविवार को अर्जुन चाकू लेकर गंगा देवी के घर पहुंचा। उस समय अर्जुन की बहन शीला घर पर थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अर्जुन और गंगा देवी में कुछ बहस हो गई। अर्जुन ने चाकू से गंगा देवी पर दो वार कर दिए। इससे गंगा देवी दौड़ती हुई सड़क पर गिर गई। उधर लोगों के शोर करने पर अर्जुन भाग गया। पुलिस ने गंगा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि गंगा की हालत खराब है। घर में शीला के अलावा कोई नहीं है। आरोपी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। मामले की तहरीर नहीं मिली है।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement