भीमताल के पतलोट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के राहत राशि के चेक बैंक ने वापस लौटाए, एडीएम ने बताया यह कारण, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भीमताल दुर्घटना पीड़ितों के राहत चेक मामले में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने आज गुरुवार 18 जुलाई को स्पष्ट किया कि विभागीय बैंक खाते में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है, बैंक से वार्ता करने पर बताया गया कि मामला चेक बाउंस का नहीं है। बैंक की स्थानीय शाखा द्वारा उपरोक्त चैक क्लियर कर दिए गए थे, centralised सर्वर के द्वारा हस्ताक्षर भिन्नता की आपत्ति लगाते हुए चेक वापस किए गए हैं। इस सम्बन्ध में अवगत करवाना है कि परिवहन विभाग के सक्षम अधिकारी के अवकाश में होने के कारण प्रभारी द्वारा चैक पर साइन किए गए थे। इसकी सूचना पत्र द्वारा बैंक को हस्ताक्षर अपडेट करने हेतु उसी दिन दी गई थी, परंतु बैंक के स्तर से हस्ताक्षर अपडेट न करने के कारण चैक वापसी की स्थिति उत्पन्न हुई। प्रभावितों के खाते में धनराशि RTGS के द्वारा करवाई जा रही है। आगे से इस प्रकार के सभी मामलों में आर्थिक सहायता चेक से न देकर सीधे खाते में RTGS के द्वारा करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Advertisement

https://youtu.be/z92o0gi1jh4?si=x1cCLPTt2m7KdPtT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement