समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी- काठगोदाम के नरीमन चौराहा से कॉलटैक्स तक यातायात रहेगा बंद। कल 6 जुलाई को सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा यातायात। गौलापार बाईपास होते हुए बाया बनभूलपुरा से भेजे जाएंगे वाहन। काठगोदाम में खतरनाक पेड़ों के पातन के लिए बंद किया जा रहा है सड़क। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने जारी किया आदेश।