नैनीताल: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाइंस में छात्र-छात्राओं को नशे से समाज में हो रहे नुकसान बताये

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी ने आज 28 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाइंस नैनीताल में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान छात्र- छात्राओं को नशे से मुक्त समाज में विशेष भूमिका हेतु प्रेरित कर नशे से हो रही समाज में हानि के बारे में अवगत कराया गया तथा नशे की रोकथाम हेतु नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने शिविर का संचालन कर सिगरेट एंड अदर टोबेको प्रोडक्ट अधिनियम 2003 की पूर्ण जानकारी दी गई। छात्रों से युवा पीढ़ी में नशे के बढ़ते मामलों व नशे से संबंधित शारीरिक एवं सामाजिक दुष्प्रभाव, संबंधित दंडात्मक प्रावधान के विषय पर भी जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर में छात्रों को खेल के प्रति अग्रसर होने के लिए भी प्रेरित किया गया। छात्रों ने वाद- विवाद, कैरम, शतरंज, वालीबॉल आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य बीके जोशी तथा रवि वर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement