रुद्रपुर: राम मनोहर लोहिया व समोसा मार्केट से उजाड़े गए व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुनर्वास की मांग उठाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रूद्रपुर में जी 20 सम्मेलन के दौरान उजाड़े गये राम मनोहर लोहिया व समोसा मार्केट के व्यापारियों ने आज शुक्रवार 28 जून को जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला व सचिव पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की और पुनर्वासित करने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने अधिकारियों से उजाड़े गये व्यापारियों को राहत पहुंचाने की मांग उठाई। इस पर दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उजाड़े गये व्यापारियों का पुनर्वास कराना उनके कार्य क्षेत्र में नहीं आता है। इसके लिए वे जिलाधिकारी से वार्ता कर सकते है। उनका कहना था कि विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय राजमार्गो के चौड़ीकरण के साथ ही सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन व नाला निर्माण की व्यवस्था देखता है। साथ ही मुख्य मार्ग के दोनों ओर जिन दुकानों को हटाया गया है वहां पर भविष्य में निश्चित रूप से मार्गो का चौड़ीकरण किया जायेगा । व्यापार मण्डल अध्यक्ष जुनेजा ने बताया कि इस मांग को लेकर कल व्यापारी जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान इन्द्रजीत सिंह, नवीन कुमार नन्द किशोर, हरीश कालड़ा, नवीन जोशी, गुरविन्दर सिंह, अजीत सिह, हर्ष रावल, राजीव जोशी, श्याम सुन्दर, दीपक कुमार, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह, देवेन्द्र बोरा, भगवान दास कालरा, इन्द्रसेन अरोरा, जगीर सिंह, हरीश कुमार, रामलाल बठला, महेन्द्र, रामकिशन ग्रोवर, मोनी जल्होत्रा, कमलजीत सिंह, सुनील कुमार, सतीश छावड़ा, चिरोंजीलाल, नरेन्द्र चावला सहित तमाम व्यापारी थे।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement