कुमाऊं में यहां जंगल से भटककर आबादी में आये हाथी की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के दिनेशपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से सटे जयनगर नंबर तीन में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। नर हाथी की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। जंगल से खेतों में आए हाथी की पीठ बेहद नीचे से गुजर रही लाइन में छू गई और हाथी की मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन को ऊंचा करने के लिए ऊर्जा निगम से कई बार कहा गया था। बताया जा रहा है कि हाथी भोजन पानी की तलाश में आबादी की ओर आया होगा और करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

 

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement