उत्तराखंड में डोली धरती, इस जिले में आया भूकंप

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में आज मंगलवार 28 मई की सुबह 6:43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप के झटके आने से लोग डर गए। लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में पांच किमी की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। कम तीव्रता होने के कारण अधिकांश लोगों को भूकंप महसूस नहीं हुआ।