कुमाऊं के इस जिले में बड़े कारोबारी के प्रतिष्ठान व घर‌ पर इनकम टैक्स की रेड

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
कुमाऊं के ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में आज गुरुवार 23 मई को आयकर विभाग की टीम ने फर्नीचर व प्लाईवुड कारोबारी के प्रतिष्ठान व घर पर छापा मारा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर की टीम लखनऊ से सुबह ही यहां पहुंच गई थी। टीम ने
फर्नीचर और प्लाईवुड कारोबारी गुलशन नारंग के गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट में छापा मारा। आयकर विभाग की टीम छह गाड़ियों में आई है। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस बीच काशीपुर रोड स्थित विनायक प्लाईवुड में भी आयकर‌ टीम ने छापा मारा। खबर लिखे जाने तक टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी रही।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement