हल्द्वानी: तीन महीने में दूसरी बार फुंका आजादनगर नई बस्ती का ट्यूबवेल, कांग्रेस नेता मलिक ने‌ लगाया यह आरोप

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के आजादनगर नई बस्ती का ट्यूबवेल तीन महीने के अंदर दोबारा फुंक गया है। इससे भीषण गर्मी में पांच हजार से अधिक की आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। इस बीच स्थानीय निवासी व यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज मलिक ने आरोप लगाया कि जल संस्थान घटिया गुणवत्ता वाली मोटर का इस्तेमाल कर रहा है। तीन महीने में दोबारा मोटर फुंकना इसका प्रमाण है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब ट्यूबवेल को सही कराया गया तो जल संस्थान ने चेक किए बगैर ही मोटर भेज दी थी। इसे दोबारा वापस भेज कर दूसरी मंगाई गई और‌ तीन दिन बाद लोगो को पानी मिल पाया था। मलिक ने जल संस्थान के अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पर्याप्त पेयजलापूर्ति करने की मांग की है। साथ ही बिजली विभाग को चेताया कि यदि ट्यूबवेल की मरम्मत के दौरान बिजली कटौती की गई तो लोग धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

Advertisement

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement